उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि) उन्नाव चुनाव के पूर्व आजकल पार्टियों में उथल पुथल का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस की पूर्व सांसद अनु टण्डन के इस्तीफे की खबर आ गई। मिली जानकारी के अनुसार उन्नाव से पूर्व सांसद अनु टंडन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि अनु टंडन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अनुशासन समिति ने 6 वर्ष के लिए कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। अनु टंडन ने ट्विटर पर अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजने की जानकारी दी।उन्नाव से पूर्व लोकसभा सदस्य ने यह दावा भी किया कि प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा था और कुछ लोगों द्वारा झूठा प्रचार चलाया जा रहा था तथा केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा, ”इन बिंदुओं पर मेरी बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से भी हुई, लेकिन ऐसा कोई विकल्प या रास्ता नहीं निकल पाया, जो सबके हित में हो। कल बसपा में भगदड़ हुई थी इससे आशंका बलवती हो गई कि आने वाले दिनों में ऐसी खबरें और बढ़ सकती है।
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.