उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि )जौनपुर
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण सम्बन्धी अभियान के अनुपालन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के कुशल निर्देशन में दिनांक 13.11.2020 को थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. राहुल कुमार गौतम पुत्र बाबूराम गौतम 2. वकील कुमार गौतम पुत्र सम्पति निवासी कोड़र सुरियावाँ थाना सुरियावाँ जनपद भदोही के कब्जे से एक देशी रिवाल्वर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर व एक चाकू अन्तर्गत धारा 3/25,4/25 आयुध अधि0 व दो मोबाईल व दो मोबाईल चार्जर सम्बन्धित मु0अ0सं0 127/2020 धारा 457,380 भादवि बरामद किया गया। जिसके आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.