उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) अयोध्या
प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रांतीय रक्षक दल की दक्षता को सुदृढ करने हेतु विभागीय निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में पांच दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइंस परिसर में किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में 84 अवैतनिक पीआरडी जवानों को प्रतिसार निरीक्षक त्रिभुवन नाथ द्विवेदी के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रशिक्षक मंशूर आलम एवं सहायक युवराज सिंह द्वारा पीआरडी जवानों को वर्दी पहनना, खाली हाथ ड्रिल, यातायात व्यवस्था, आकस्मिक सुरक्षा एवं पी0टी0 का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रतिसार निरीक्षक ने जवानों को चुस्त-दुरुस्त रहने एवं राष्ट्र-समाज की सुरक्षा में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी अखण्ड प्रताप ने विभाग के विजन को विस्तार से बताते हुए कहा की रहें फिट, करें मंगल, दे सुरक्षा-हमारे युवा। समापन समारोह को का संचालन करते हुए यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने विभाग के ध्येय वाक्य शिवमस्तु सर्वजगतां (सम्पूर्ण जगत का कल्याण हो) के महत्व से पीआरडी जवानों को अवगत कराया। समापन समारोह में सभी पीआरडी जवानों को आरपीएस चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रतिनिधि यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को तीन-तीन जोड़ी मास्क एवं प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
समारोह के सफल आयोजन में सूर्य नाथ, प्रवीण वर्मा, राम दास, अमरजीत वर्मा, पन्तलाल का योगदान रहा।
रिपोर्ट पवन कुमार चौरसिया ब्यूरो अयोध्या मंडल

You must be logged in to post a comment.