उत्तर प्रदेश ( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) प्रयागराज
प्रयागराज।राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार पान्डेय आर्यावर्त सनातन महासभा के जिलाध्यक्ष गंगापार प्रयागराज श्री आनंद शुक्ला जी के द्वारा दिनांक 31- 12- 2020 दिन बृहस्पतिवार समय 11:00 बजे से स्थान श्री राम वाटिका गेस्ट हाउस नवाबगंज हाईवे के पास सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद गंगापार प्रयागराज के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
आर्यावर्त सनातन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार पान्डेय जी ने दैनिक कर्मभूमि प्रयागराज ब्यूरो प्रमुख अंजनी त्रिपाठी से बताया कि अभी तक जो भी पदाधिकारी गंगापार में मनोनीत किए गए हैं, उनका मनोनयन पत्र भी इसी दिन और इसी कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा। संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारी समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। एवं अपना मनोनयन पत्र भी प्राप्त करें।
रिपोर्ट अंजनी त्रिपाठी
You must be logged in to post a comment.