उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)सांगीपुर, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश व्यापारप्रतिनिधिमंडल प्रतापगढ़ द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के क्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के साथ महामंत्री संजय सोनी एवं कोषाध्यक्ष अभय कुमार खंडेलवाल, आज मंगापुर व्यापार मंडल कार्यालय पहुंचे। मंगापुर बाजार पहुंचते ही अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने जिला से आए हुए व्यापारी नेताओं का फूल मालाओं से भरपूर स्वागत किया। मंगापुर चौराहा जिंदाबाद के नारों से गूंज गया।
कार्यालय में विधिक सलाहकार परशुराम उपाध्याय सुमन ने सभी व्यापारी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मंगापुर के व्यापारियों में बड़ी एकता है, जिससे यहां समस्याएं नगण्य हैं।
जिला महामंत्री संजय सोनी ने संगठन में मजबूती लाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला।जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने कहा यदि व्यापारियों के संगठन की मजबूती एवं एकता से ही समस्याओं का निदान संभव है। उन्होंने जनपद मुख्यालय पर सोने के व्यापारी के यहां हुई करोड़ों की लूट का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस एवं जिला प्रशासन ने 3 दिन का समय मांगा है ।यदि इस अवधि के भीतर उस लूट का कोई संतोषजनक पर्दाफाश नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।जिलाध्यक्ष ने संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिवक्ता परशुराम उपाध्याय सुमन को उदयपुर एवं राजापुर बाजार में व्यापार मंडल के गठन हेतु जिम्मेदारी का अधिकार पत्र सौंपा। इस अवसर पर मंगापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मिश्र, महामंत्री जय कांत शुक्ल, उपाध्यक्ष मल्ला सेठ, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी सहित श्याम सुंदर मिश्रा, दूधनाथ सिंह, डॉ विजय यादव, अमर बेदर्दी, विनोद उपाध्याय, पवन सिंह, प्रेम चंद्र त्रिपाठी,जग नारायण उपाध्याय, राजू यादव, ओम प्रकाश मिश्रा, हीरा सिंह, राजेंद्र कुमार द्विवेदी, गोलऊ उपाध्याय, भारत सिंह, राजेश मिश्रा,शिवम उपाध्याय, राजेश कुमार कोरी, विकास मिश्र, उपाध्याय,राघवेंद्र मिश्र आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट नेशनल है राजेश कुमार मौर्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.