जेल से रिहा होने पर बसपा राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर का गृह जनपद मे हुआ ऐतिहासिक स्वागत

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर

अम्बेडकरनगर:बसपा राष्ट्रीय महासचिव एवं अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामअचल राजभर जेल से छूटने के उपरांत अम्बेडकरनगर अयोध्या बार्डर यादव नगर चौराहे एवं समस्त प्रमुख बाजारों सहित प्रमुख चौराहे पर स्वागत अभिनंदन किया गया।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद गौतम ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहब के प्रतिमा को बसपा राष्ट्रीय महासचिव एवं अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर माल्यार्पण किया तदोपरांत अकबरपुर मे स्थित भानमती स्मारक कालेज अकबरपुर में बसपा कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर