उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,02 फरवरी 2021 अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज कल चार फरवरी को लखनऊ पहुंच रहे है। यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करने के बाद अयोध्या के लिये रवाना हो जायेंगे, जहां अगले दिन श्री हनुमान छतरी यात्रा के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। हिन्दू महासभा के कार्यालय सचिव सुनील तिवारी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के शहर आगमन पर बख्शी का तालाब में प्रातः 10 बजे पार्टी के प्रदेश प्रभारी शिव पूजन दीक्षित सहित दर्जनों कार्यकर्ता उनका स्वागत करेगें जहां से वह इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने एमडीएस टॉवर स्थित पार्टी के प्रदेश कैम्प कार्यालय पहुंचेगें वहां मौजूद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेगें, तत्पश्चात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज हिन्दू महासभा की उत्तर प्रदेश में गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और उसके बाद अपराह्न बारह बजे पत्रकारों से वार्ता करने के बाद अयोध्या के लिये रवाना हो जायेगें।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.