उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,01 मार्च 2021 आम फल पट्टी क्षेत्र मलिहाबाद के आम के बागों में लगभग बौर निकल चुके हैं। बागों में भुंगा, हापर का प्रकोप भी दिखाई दिया है। इस समय बागवान प्रथम छिड़काव कर चुके है।ं खर्रा एवं भुनगा की प्रारंभिक अवस्था के नियंत्रण के लिए दूसरा छिड़काव किया जाना आवश्यक है। अतः भुनगा, गुजिया मिज कीट एवं खर्रा रोग के नियंत्रण के लिए बागवान भाइयों को सलाह दी जाती है। प्रथम छिड़काव-इमिडाक्लोप्रिड 60मिली0 अथवा क्यूनालफास 400 मिली0 प्रति 200 ली0 पानी के साथ 400 ग्राम सल्फर कापे मिलाकर छिड़काव करें। द्वितीय छिड़काव-(फुल खिलने के पहले अथवा फल बैठपे के बाद), प्राफेनफास 200 मिली0 अथवा डाइमेथोएट अथवा थायोमेथक्जाम 40 ग्राम 200 ली0 पानी के साथ हेक्जाकोनाजाल 200 मिली0 मिलाकर छिड़काव करें। तृतीय छिड़काव-(फल बड़े होने पर आवश्यकतानुसार), कार्बरिल 800 ग्राम अथवा क्लोरोपाइरीफास 400 मिली0, 200 ली0
पानी के साथ 200 मिली0 डाइनोकैप को मिलाकर छिड़काव करें।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.