अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर थाना महिला स्टाफ व शिक्षिका सहित महिलाओं का हुआ सम्मान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर मुंगराबादशाहपुर न कस्बे में स्थित राधेश्याम पैलेस में सोमवार देर को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसराज ग्रूप की तरफ से सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुंगरा बादशाहपुर थाने के महिला स्टाफ सहित क्षेत्र की महिला समाज सेवियों ,शिक्षिका व विभिन्न क्षेत्रों व संगठनों में सेवा दे रही महिलाओं का अतिथियों ने मां की चुनरी व महापुरुषों का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कोरोना काल में सेवा देने वाले संगठन के लोगों,कलाकारों व थाना प्रभारी मुंगरा भैया एसपी सिंह सहित अतिथियों को आयोजक की तरफ से सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शंकर दुबे अज्जू ने कहा कि वर्तमान परिवेश में नारी अबला नहीं, बल्कि शक्ति है।

नारी एक समाज का संचालन कर सकती है। उन्होंने नारी सम्मान के लिए पुरुष वर्ग को भी संजीदा होने की जरूरत बताई।
विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री रंजना सिंह ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं। कभी महिलाओं को निर्णय लेने का अधिकार भी नहीं था और उन्हें निर्णय लेने के लिए पुरुष की अनुमति लेनी पड़ती थी। लेकिन अब महिलाएं अपनी सफलता का डंका बजा रही है। महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपने सराहनीय योगदान से सबित किया है कि वे आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।
लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि नारियों की हिम्मत व बहादुरी की गाथा से पूरा इतिहास भरा हुआ है।इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के बच्चों व दूर दराज से आए कलाकारों द्धारा प्रस्तुत रास्ट्रीय व धार्मिक चुनिंदे गीत व नृत्य को लोगों ने खूब सराहा।इस दौरान छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और महिला उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहने का संकल्प लिया। सैकड़ों की संख्या में उत्साहित छात्राएं तथा शिक्षिकाओं ने नारी शक्ति तथा शिक्षा के लिए हाथ उठा कर शपथ लिया। सत्यम शिवम् सुन्दरम् व सबसे आगे हिन्दुस्तानी गीत सुनकर श्रोता भक्ति व रास्ट्रीय भावना में डूब गए। संस्था के डायरेक्टर व आयोजक राजीव जायसवाल ने आभार जताया। इस अवसर पर विशंभर दुबे जगदंबा जायसवाल राजन सिंह शेखर आनंद पांडे , संजय चौरसिया, प्रताप चंद्र मोदनवाल, मनजीत कौर, शिक्षिका सुमन जायसवाल, अनुपमा साहू, सहित भारी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

नेशनल एडिटर अभिषेक शुक्ला