तुलसी जन्मभूमि रैली पहुंची लखनऊ, मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,09 मार्च 2021 तुलसी जन्मभूमि राजापुर सुकरखेत गोंडा से चलकर तुलसी जन्मभूमि रैली लखनऊ ईको गार्डेन धरना स्थल पहुंची जहां सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ स्वामी भगवदाचार्य महाराज, प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी, शिक्षक नेता अजीत सिंह, राम कुमार सोनी जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष गोंडा, देवेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश मणि त्रिपाठी, दयाशंकर कौशल, वी के श्रीवास्तव, चंद्रमौली मिश्र वासुदेव मिश्र अमित कौशल लखनऊ अंशु सोनी राजेंद्र सोनी जगदीश सोनी रणवीर कौशलआदि ने यूको गार्डन चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह यादव को मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा।उन्होंने मुख्यमंत्री तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में जो प्रमुख मांगे हैं उनमें तुलसी जन्मभूमि राजापुर सूकर खेत गोंडा में तुलसी विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए, तुलसी जन्म भूमि राजापुर गोंडा को पर्यटक स्थल घोषित किया जाए, अयोध्या दर्शन में तुलसी जन्मभूमि राजापुर को सम्मिलित करके पर्यटक बस चलाई जानी चाहिए, तुलसी जन्मभूमि राजापुर में वर्ष 2007 से रिपोर्टिंग पुलिस चौकी की स्थापना करने का निर्णय सरकार द्वारा लिया जा चुका है परंतु अभी तक यह स्वीकृत प्रस्ताव क्रियान्वित नहीं हुआ है अतः इसे मूर्त रूप देने की कृपा करें ,पौष मास में लगने वाले पसका सूकर खेत मेला को प्रयागराज की तरह राजकीय मेला घोषित किया जाए, राजापुर गोंडा में तुलसी जन्म भूमि मंदिर के पास गलत ढंग से निर्माण हो रहे शौचालय को सरकार द्वारा रोक दिया गया है परंतु अभी तक उस मलबे को वहां से नहीं हटाया गया है संबंधित कार्यदाई संस्था को मलबे को हटाने के लिए निर्देशित करें ताकि परंपरागत 39 वां राष्ट्रीय मेला एवं श्रीराम महायज्ञ का पुनीत कार्य स्थल पर किया जा सके आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर तमाम धर्म प्रेमी भक्त गण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली