अवध विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय टॉप कर स्वर्ण पदक से सम्मानित हुई आदर्श डिग्री क्लासेज की छात्राएं

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकरनगर

आदर्श डिग्री क्लास की छात्रा नेदा मोहम्मदी को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या मे दिनांक 12 मार्च 2021 को आयोजित दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा बीएससी में अवध विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक एवं पूरे अवध विश्वविद्यालय में जंतु विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त होने पर स्वर्ण पदक तथा अवध विश्वविद्यालय विज्ञान संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ कुल मिलाकर आदर्श डिग्री क्लासेस की छात्रा को कुल मिलाकर तीन स्वर्ण पदक तथा प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।दीक्षा समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित छात्रा को सम्मानित करने के लिए आज 13 मार्च 2021 को आदर्श डिग्री क्लासेस की तरफ से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमें छात्रा नेदा मोहम्मदी तथा विद्यालय की एक अन्य पूर्व छात्रा बेबी नगमात को भी विद्यालय की तरफ से सम्मानित तथा पुरस्कृत किया गया जिसने वनस्पति विज्ञान में स्वर्ण पदक मिला है।जिन्होंने 1500 में 1147 अंक प्राप्त किए।इस अवसर पर आदर्श डिग्री क्लासेस के प्राचार्य डॉ रामकुमार वर्मा,आदर्श जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम तीर्थ विश्वकर्मा द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान संत कुमार यादव,तनवीरूल मक्की तथा विद्यालय के शिक्षक गण विजय प्रजापति,पंकज प्रजापति,शिव कुमार कुशवाहा,अवधेश प्रजापति और लिपिक रमांशंकर वर्मा आदि सभी लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा व्यूरो चीफ राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)अंबेडकर नगर