उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) लखनऊ,24 मार्च 2021 अखिल भारतीय लोधी महासभा उ0प्र0 के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष-उत्तम चन्द्र (राकेश लोधी) के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारीगण एवं सरोजनीनगर प्रथम के समाज के सम्मानित लोगों के मध्य दारुलशफा में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। सरोजनीनगर प्रथम में लोधी समाज के वरिश्ठ समाजसेवी स्व0 बरातीलाल लोधी के नाम पर स्व0 बरातीलाल छठ पूजा स्थल का निर्माण एवं शिलान्यास वर्श 2015 में पूर्व मेयर व वर्तमान में उप मुख्यमंत्री, डा0 दिनेश शर्मा, द्वारा किया गया था, जिसका लोधी समाज ने स्वागत भी किया और भारतीय जनता पार्टी का आभार और धन्यवाद भी व्यक्त किया था। परन्तु समाज के गौरव वीरांगना महारानी अवन्तीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस दिनांक 20.03.2021के दिन जब लोधी समाज के लोग वीरांगना अवन्तीबाई लोधी प्रतिमा स्थल व विश्वसरैया सभागार लोक निर्माण विभाग कार्यालय स्थित हजरतगंज, लखनऊ पर बलिदान दिवस मना रहे थे, उसी समय सरोजनीनगर क्षेत्र की विधायिका व उ0प्र0 सरकार में मंत्री स्वाती सिंह एवं स्थानीय सभासद रामनरेश रावत ने षडयंत्र के साथ लोधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी स्व0 बरातीलाल लोधी छठ पूजा स्थल का नाम बदलकर स्व0 श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर रखकर न केवल लोधी समाज की पीठ पर खंजर भोकने का काम किया अपितु सरोजनीनगर विधानसभा के 75,000 लोधी मतदाताओं के साथ छल करने का काम किया है। लोधी समाज मंत्री जी के कुकृत्य से आहत व आक्रोशित है। अतः प्रदेश अध्यक्ष ने उ0प्र0 शासन से यह मांग की है कि बिना सदन में प्रस्ताव पास कराये स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी छठ पूजा स्थल का नामकरण करने की जो अनुचित कार्यवाही की गयी है, उसे अतिशीघ्र सही करते हुए स्व0 बरातीलाल लोधी छठ पूजा स्थल किया जाये, नहीं तो अखिल भारतीय लोधी महासभा के नेतृत्व में लखनऊ ही नहीं पूरे प्रदेश में आन्दोलन व मंत्री स्वाति सिंह के घर का घेराव किया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी मंत्री स्वाती सिंह व उ0प्र0 सरकार की होगी।
रिपोर्टर सिद्धार्थ त्रिवेदी रायबरेली
You must be logged in to post a comment.