जनपद के विभिन्न स्थानों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया सेनिटाइजेशन का कार्य

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल के निर्देशन में कोविड-19 की रोकथाम एवं उपचार के लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ विभाग द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। जिसमें आज जिलाधिकारी कैंप कार्यालय, पुलिस अधीक्षक आवास, अपर जिलाधिकारी आवास, जज कॉलोनी, कोतवाली कर्वी, एसडीएम कॉलोनी कर्वी, डाक बंगला, कचहरी परिसर, न्यायालय, शिवरामपुर, बेड़ी पुलिया, शंकर बाजार गोकुलपुरी वार्ड नंबर 25, राजकीय संप्रेक्षण गृह, वृद्धा आश्रम, कोरोना जांच सेंटर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, डीटीओ कार्यालय पीपीसी कार्यालय, डीपीएम कार्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर, पोस्टमार्टम हाउस सहित अन्य प्रमुख स्थानों एवं हॉटस्पॉट के क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इसके अलावा होम आइसोलेशन के मरीजों से कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे कर्मचारियों द्वारा लगातार स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी की गई।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद*