थाना कोतवाली कर्वी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में वाँछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वीरेन्द्र त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली कर्वी के मार्गदर्शन में उ0नि0 शिवकुमार यादव द्वारा मु0अ0सं0188/2021 धारा 376 भादवि0, 04 पॉक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के वाँछित अभियुक्त आबिद पुत्र रफीक निवासी कोल गदहिया थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट