उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। उ0प्र0 शासन द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला कल्याण एवं बाल विकास के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में दिनांक 27.05.2021 को एंटी रोमियो टीम थाना बरगढ़ द्वारा रेलवे स्टेशन में भ्रमण कर, एण्टी रोमियो टीम महिला थाना द्वारा ग्राम भवानीपुर, कसहाई रोड एवं शंकरबाजार, एण्टी रोमियो टीम थाना रैपुरा द्वारा ग्राम बसिला में भ्रमण कर, एण्टी रोमियो टीम थाना मानिकपुर द्वारा आर्यनगर, शिवनगर,जवाहरनगर एवं रेलवे स्टेशन में, एण्टी रोमियो टीम थाना मारकुण्डी द्वारा ग्रामों में भ्रमण कर, एंटी रोमियो टीम थाना भरतकूप द्वारा कस्बा भरतकूप में, एण्टी रोमियो टीम द्वारा राजापुर द्वारा विभिन्न ग्रामों में भ्रमण कर महिलाओं/ बालिकाओं को मास्क लगाने हेतु जागरूक किया तथा बाहर निकलने वाले व्यक्तियों बाहर निकलने का कारण पूछा तथा शासन द्वारा लागू लॉकडाउन का पालन करने हेतु बताया गया । सभी से अपील की कोई भी अनावश्यक रूप से अपने घर से बाहर न निकलें/घूमें कोरोना वायरस से अपने व अपने परिवार को बचाये। महिला आरक्षियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने-अपने थाना के सीयूजी नम्बर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया साथ ही मास्क लगाने एवं कोविड-19 के नियमों का पालन करने हेतु बताते हुये कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरुक किया गया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.