मंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में ऑनलाइन जूम मीटिंग हुई संपन्न

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्रकूट ने बताया कि मंत्री व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में ऑनलाइन जूम मीटिंग संपन्न हुई, जिसमें विभाग के निदेशक कुणाल सिल्कू, अपर निदेशक आगरा, अलीगढ़, चित्रकूट धाम एवं आजमगढ़ मंडल के संयुक्त निदेशक, समस्त प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, एमआईएस मैनेजर कौशल विकास मिशन एवं निजी प्रशिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से कोरोना संकट के कारण बाधित हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम आन जॉब ट्रेनिंग शिशिक्षु प्रशिक्षण के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई विभिन्न संयुक्त निदेशकों द्वारा अवगत कराया गया कि सैद्धानिक प्रशिक्षण ऑनलाइन मोड में कराया जा रहा है जिसमें लगभग 50 से 60 प्रतिशत प्रशिक्षाथीं ही जुड़ पाते हैं इसका मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्र में नेटवर्क की उपलब्धता तथा सभी के पास स्मार्टफोन का ना होना पाया गया कोविड काल के समाप्ति के उपरांत प्रशिक्षार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य आईटीआई की कार्यशाला में कराया जाएगा अवगत कराया गया कि भारत सरकार द्वारा मेडिकल क्षेत्र में स्किल्ड लोगों की कमी को पूरा करने के लिए 6 क्षेत्रों में स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम प्रारंभ किया जा रहा है जिसमें एक माह की क्लास रूम ट्रेनिंग तथा दो माह की ट्रेनिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला अस्पताल में कराई जाएगी जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग से अपर चिकित्सा अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा नामित किया जा चुका है प्रशिक्षण के इच्छुक व्यक्तियों की काउंसलिंग जारी है प्रशिक्षण प्रदाता उपलब्ध होने के उपरांत प्रशिक्षण प्रारंभ होगा मंत्री जी द्वारा कोरोना काल में जिंदगी की जंग हार चुके समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के प्रति गंभीर संवेदना व्यक्त की गई, मंत्री जी द्वारा कहा गया कि ऑनलाइन कक्षाओं को रोचक बनाए जाने की आवश्यकता है ताकि ऑनलाइन कक्षा में बच्चे पूर्ण रूस के साथ प्रतिभाग करें इसके अतिरिक्त अनुदेशक को चाहिए कि वह लगातार छात्रों के संपर्क में रहें तथा लगातार मार्गदर्शन देते रहें इसके अतिरिक्त समस्त प्रधानाचार्य संयुक्त निदेशक द्वारा उद्योगों से लगातार संपर्क बनाए रखें।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चित्रकूट विवेक कुमार तिवारी एवं अरुण कुमार शुक्ला एमआईएस मैनेजर कौशल विकास मिशन मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट