सिकरारा स्वास्थ्य केंद्र का डी एम ने किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर।जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी ,दवा वितरण कक्ष देखा और दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी फार्मासिस्ट मुकेश मिश्रा से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आवश्यक दवाएं पी.एच.सी पर उपलब्ध रहें । पी.एच.सी की रंगाई पुताई कराई जाए । उन्होंने कहा कि पी.एच.सी परिसर एवं शौचालय साफ-सुथरे रहे यहां इलाज कराने के लिए आ रहे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और कहा कि गांव में कैंप लगाकर प्रतिदिन 100 लोगों का टीकाकरण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि पी.एच.सी में टीकाकरण, कोरोना की जाँच का समय एवं रूम नम्बर, कोरोना कंट्रोल रूम का नम्बर, डॉक्टरों के मरीज देखने का समय व मोबाईल नंबर बोर्ड पर अवश्य अंकित किये जाए ।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी सिकरारा एस. एस.रावत, नेत्र परीक्षण अधिकारी चंद्रप्रकाश अग्रहरी, वार्ड बॉय राजाराम, एन एम ए शेष नारायण सिंह उपस्थित रहे।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर