मारपीट में महिला सहित आठ लोग घायल

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के बर्जीकला गांव में शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे जमीनी विवाद में जमकर हुए मारपीट में दोनो पक्षों से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताते हैं कि जमीनी विवाद में हुई जमकर लाठी डंडों से मारपीट में पहले पक्ष से अशोक कुमार 54 वर्ष, प्रवीण सिंह 30 वर्ष, शिवेंद्र सिंह 34 वर्ष, उषा देवी 53 वर्ष तो दूसरे पक्ष से शिवेंद्र कुमार 30 वर्ष, भानु प्रताप सिंह 44 वर्ष, मान सिंह 68 वर्ष आदर्श सिंह 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनो द्वारा सभी घायलों को पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर में इलाज हेतु दाखिल किया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक, प्रवीण, शिवेंद्र, उषा, शिवेंद, भानु प्रताप, मान सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही आदर्श का इलाज के बाद छुट्टी दे दी। मामले की जानकारी भुक्तभोगियों द्वारा मुंगरा बादशाहपुर पुलिस को दे दी गई है।

एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर