उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट के निर्देशन में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को 36 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उ0नि0 दीपक कुमार यादव थाना पहाड़ी तथा उनकी टीम द्वारा कुचारम मोड़ वहद ग्राम कुचारम से अभियुक्त बबली यादव पुत्र रामकिशन यादव निवासी बिलखरी का पुरवा मजरा चौरा थाना पहाड़ी जनपद चित्रकूट को 20 अदद क्वार्टर देशी शराब मस्तीहू ब्राण्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना पहाड़ी में धारा 60 आबकारी अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
उ0नि0 दिनेशचन्द्र तिवारी थाना भरतकूप तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त फोटो तिवारी पुत्र बृजगोपाल तिवारी निवासी रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 16 अदद क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना भरतकूप में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.