उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस लाइन चित्रकूट बैरिक में आरक्षी उदयराज को अचानक अस्वस्थ्य महसूस होने पर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया । जहां Heart blockage के कारण मृत्यु होना पाया है ।
पुलिस लाइन चित्रकूट में तैनात आरक्षी स्व0 उदयराज के शव को पुलिस लाइन्स में पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, शीतला प्रसाद पाण्डेय क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स, उदयवीर सिंह चन्देल क्षेत्राधिकारी कार्यालय, सुमेर सिंह प्रतिसार निरीक्षक,वीरेन्द्र त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी, दिनेश कुमार सिंह पीआरओ0 तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर शोक सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गयी । आरक्षी स्व0 श्री उदयराज के शव को पुलिस अधीक्षक , क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा कन्धा देकर अंतिम भावभीनीं विदायी दी गयी ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.