राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
निःस्वार्थ और बिना किसी खर्च के ऑक्सीजन देता है वृक्ष-एस0डी0एम0 अभिषेक पाठक*
*प्रकृति के संरक्षण से ही बनेगी स्थायी बात-सी0ओ0 संतोष कुमार*
आज जहां चारो जीवन को बचाने के लिए हर तरफ ऑक्सीजन को लेकर मारा-मारी मची हुई है, ऐसा लगता है कि पूर्व में प्रकृति अपने साथ हुए छेड़छाड़ का बदला ले रही है। ऐसे में अब हमें हर हाल में सचेत हो ही जाना चाहिए। उक्त बातें विश्व पर्यावरण दिवस के शुभावसर पर आज एस0डी0एम0 अभिषेक पाठक के नेतृत्व में टाण्डा उपजिलाधिकारी के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण करते हुए उपजिलाधिकारी अभिषेक पाठक ने कही। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार ने तत्परता दिखाते हुए वृक्षारोपण का काम स्वयं संभाला।
इस अवसर पर करीब दो दर्जन से अधिक पौधे जिसमें मुख्य रूप से आम, छितवन, कटहल, अमरूद, बरगद, पाकड़ व पीपल आदि के पौधों का रोपड़ किया गया। इस दौरान युवान फाउंडेशन एवं सक्षम संस्था द्वारा महादेवा घाट, डुहिया पर भी वृहद वृक्षारोपण किया गया।
उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिला पर्यावरणीय समिति सदस्य यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता ने उपस्थित लोगों को वृक्षारोपण व उसके फायदों से न केवल अवगत कराया अपितु सभी युवाओं से एक-एक पेड़ के रख-रखाव के जिम्मेदारी का संकल्प भी दिलाया।
इस अवसर पर सक्षम संस्था के जिलाध्यक्ष मानस वर्मा उर्फ मानसिंह, लक्ष्य ई-लर्निंग 100 के संचालक प्रदीप सैनी, सत्य प्रकाश आर्य, परमेश्वर गुप्ता, विजय कुमार, राज सैनी अनिकेत, गोलू गौरव, ज़ीशान, राजन, अरविंद आदि उपस्थित रहे।
बताते चलें कि युवान फाउंडेशन एवं सक्षम संस्था द्वारा इस कोरोनासंकट से जल्दी उबरने हेतु जगह-जगह वैक्सीनशन एवं वृक्षारोपण हेतु बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की हर सम्भव कोशिश कर रही है।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.