मैं , हम और हम सब की शैली अपनाये पर्यावरण संरक्षण के लिये : प्रो एन सी गौतम ,कुलपति

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में आज ग्रामोदय के शिक्षको, अधिकारियों, कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्चुअल माध्यम से संकल्प लिया। यह संकल्प पत्र कुलपति प्रो गौतम ने ग्रामोदय स्टाफ़ से पर्यावरण संरक्षण के संबंध में प्राप्त अभिव्यक्तिओ के आधार पर स्वयं आज ही तैयार किया है। सर्वभावनाओ पर आधारित संकल्प के माध्यम कुलपति प्रो गौतम ने सामूहिक संकल्प दिलाते हुए वर्चुअल वाचन किया।

” विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को बचाना है, चलो प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाना है।पर्यावरण हवा औऱ पानी हमारा है,स्वच्छ पर्यावरण ही स्वच्छ संसार हमारा है,पृथ्वी, अम्बर, सागर अपना परिवार है। दुःख धरा के मिट जायेगें, यह संकल्प हमारा है।हमें प्रकृति को बचाना है, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाना है।शपथ नही संकल्प हमारा है, प्रदूषण मुक्त भारत बनाना है” संकल्प को उपस्थित सभी लोगो ने दोहराया ।इस दौरान यूनिवर्सिटी स्टाफ़ का उत्साह दिखाई पड़ रहा था। तत्पश्चात कुलपति प्रो गौतम ने अपने मार्गदर्शक उद्बोधन में कहा कि मैं, हम और हम सब को जोड़ कर चलने वाली भारतीय संस्कृति और कार्यशैली को पर्यावरण संरक्षण के छेत्र में पूरी निष्ठा के साथ अपनाना चाहिए।प्रो गौतम ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे चारों तरफ़ का आवरण ही पर्यावरण है।पर्यावरण के संरक्षण के लिए आवश्यक है कि अंतर्मन को स्वच्छ रखकर बाह्य पर्यावरण को संरक्षित करें।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट