उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विकासखंड मानिकपुर की ग्राम पंचायत हनुवा तथा कौबरा में चलाए जा रहे हैं वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत वैक्सीनेशन की व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही साथ ग्राम वासियों के मध्य चौपाल लगाकर अधिक से अधिक वैक्सीनेशन लगवाने की अपील की तथा अपने समक्ष ग्रामीणों को वैक्सीन भी लगवाई।
जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से कहा कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के मध्य व 45 वर्ष से ऊपर के लोग हैं वह लोग अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाएं आज यहां पर 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को बच्ची लगाई जा रही है आप लोग लगाएं और 18 वर्ष से 44 वर्ष के मध्य के लोग रजिस्ट्रेशन करा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में अपना वैक्सीनेशन कराएं कहा कि यह वैक्सीन बहुत दुर्लभ है कोविड-19 की महामारी से सुरक्षित रहने के लिए यह वैक्सीन अवश्य लगवाएं ताकि आप लोग सुरक्षित रहें इस बीमारी का अलग-अलग प्रभाव है उन्होंने कहा कि जिन लोगों को खासी बुखार जुकाम सर्दी है वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा कर दवाई ले ले जनपद में अभी भी 34 लोग संक्रमित है इस बच्ची से कोई समस्या नहीं है इस वैक्सीन से बहुत बड़ा खतरा बचता है उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मानिकपुर डॉ राजेश कुमार को निर्देश दिए कि गांव के लोगों के लिए कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन करके बची नेशन कराएं ग्राम वासियों से कहा कि वैक्सीन लगने से कोई समस्या नहीं है किसी के बहकावे में ना आएं किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा इस कार्य में हमारे जनपद के सभी अधिकारी लगे हैं अब जो तीसरी लहर के आने की संभावना है उसको देखते हुए सुरक्षित रहें ग्राम प्रधान से कहा कि गांव में लोगों को जागरूक करके वैक्सीनेशन कराएं उन्होंने कहा कि इस संक्रमण के साथ साथ ब्लैक आ गया है उसमें भी सैकड़ों व्यक्ति पीड़ित है उससे भी सतर्क रहकर सुरक्षित रहें। उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री से कहा कि आप लोग गांव में जाकर लोगों को जागरूक करें तथा महिलाओं को भी अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं उन्होंने यह भी बताया कि पहली बार वैक्सीन लगने के बाद 84 दिन बाद दूसरी वैक्सीन लगेगी यह भी लोगों को जानकारी अवश्य दी जाए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ मानिकपुर सुबोध गौतम, तहसीलदार मानिकपुर राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर सुनील सिंह सहित संबंधित अधिकारी तथा ग्राम प्रधान हनुवा सत्यनारायण, सचिव भूपेंद्र द्विवेदी तथा ग्राम प्रधान कौबरा पप्पी मिश्रा आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.