*15 से 18 वर्ष के बालक,बालिकाओं को कोविड-19 टीकाकरण 3 जनवरी से प्रारंभ*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने बताया कि जनपद चित्रकूट में कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए 15 से 18 वर्ष के जो बालक/ बालिकाएं है उनको कोविड-19 टीकाकरण दिनांक 3 जनवरी 2022 से प्रारंभ किया जा रहा है उनके माता-पिता से भी अनुरोध है कि बच्चों को प्रेरित कर वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचाने का कष्ट करें।उन्होंने कहा कि मास्क अवश्य लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सैनिटाइजर एवं समय-समय पर हाथ धोते रहें जिससे कि कोविड – 19 से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगर क्षेत्रों पर भी विभिन्न सेंटरों में टीका लगाए जाएंगे। आप लोग कोविड 19 के वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंच कर टीकाकरण कराएं।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट