पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश(दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सुशील शर्मा प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी के मार्गदर्शन में उ0नि0 बृजेश पाण्डेय तथा उनके हमराही द्वारा हत्या के आरोपी चुन्नू पुत्र दर्शन माली को आलाकतल तमंचा के साथ गिरफ्तार किया।

दिनांक 31.01.2020 को ग्राम ओरा में चुन्नू पुत्र दर्शन द्वारा अपनी भतीजी आशा उर्फ निराशा पुत्री गया प्रसाद को कतिपय कारणो से गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के सम्बन्ध में मृतिका के पिता की तहरीर पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 11/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया। अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक पहाड़ी के मार्गदर्शन में टीमों को लगाया गया। उ0नि0 बृजेश पाण्डेय तथा उ0नि0 राजेश कुमार यादव द्वारा बसहर नहर पुल के पास से अभियुक्त चुन्नू पुत्र दर्शन माली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से आलाकतल तमंचा 32 बोर जिसमें खोखा फसा हुआ तथा 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त द्वारा अपनें जुर्म का इकबाल किया गया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव चित्रकूट