उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर(केराकत ) क्षेत्र के ग्राम छितौना में शनिवार को दोपहर ढ़ाई बजे आगामी विधान सभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चुनावी जन सभा को सम्बोधित करने पहुँची बसपा प्रवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने भाजपा और सपा पर जमकर प्रहार किया। अपने उद्बोधन में बोलते हुये उन्होंने कहा कि समाजवादी और भाजपा की सरकार में गुंडागर्दी और अराजकता का बोलबाला था। बहन जी ने भ्रस्टाचार मुक्त करके सर्वजन के हित के लिए कार्य किया। दलित,शोषित, वंचित बसपा सरकार में अपने को सुरक्षित महसूस करता था। जिस दिन वोट खुलेगा हम बहुमत में आयेंगे,भाजपा और सपा बातों से लड़ाई कर रही है। बीजेपी कमजोर हो चुकी है इस लिए बुलडोजर से अपनी ताकत दिखा रही है। अपने बच्चों के भविष्य के लिये मतदान करने के साथ ही बसपा प्रत्याशी डॉ लालबहादुर सिद्धार्थ के लिये मतदान करने की अपील किया। इस अवसर पर डॉ अवधेशचन्द्र भारद्वाज, फौजदार मौर्या, संजय मौर्य, अमरजीत गौतम, अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष तेजबहादुर मौर्य ने संचालन श्याम नारायण बौद्ध ने किया।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.