परिषद और जिलाधिकारी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज के सभागार एलटी में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विशाख जी जिलाधिकारी, अतिविशिष्ट अतिथि डा.संजय काला प्राचार्य जीएसवीएम मेडिकल कालेज विशिष्ट अतिथि सुरजीत कुमार सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी विशाख जी के द्वारा 32 शिक्षकों को शिक्षा शिरोमणि सम्मान से विभूषित किया गया। जिलाधिकारी विशाख जी कहा कि शिक्षक राष्ट्र का आधार स्तम्भ है,शिक्षकों को सम्मानित करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.संजय काला ने कहा कि सभी संस्थानों के उत्कृष्ट शिक्षकों को परिषद ने सम्मान देकर मेडिकल,इंजीनियरिंगसाइंस,टेक्नोलोजी,कृषि,टेक्निकल कला सभी क्षेत्रों की शिक्षा को समाज में सम्मानित करने का प्रशंसनीय कार्य किया है।विशिष्ट अतिथि सुरजीत कुमार सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के शिक्षकों को उनकी शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित करने से शिक्षा जगत में एक सुंदर संदेश पहुँचाने का कार्य राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया है। परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने कहा कि जिलाधिकारी विशाख जी, प्राचार्य डा. संजय काला व बीएसए सुरजीत कुमार सिंह के सानिध्य में शिक्षा जगत में अपना अप्रतिम योगदान प्रदान करने वाले सभी संस्थानों के 32शिक्षकों को सम्मानित कर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को बलवती करने का सूक्ष्म संदेश पहुँचाने का कार्य राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के किया है।कार्यक्रम का संचालन मंत्री इं.कोमल सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एएन द्विवेदी,हरीश श्रीवास्तव,साहब सरताज,अविनाश दीक्षित,योगेन्द्र कुमार सिंह जिलाध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,मंजूरानी कुशवाहा,धर्मेन्द्र अवस्थी,विकास अस्थाना,सुरेश चंद्र यादव,विक्रम शर्मा,सत्य प्रकाश शर्मा,सुखेन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर