बचपन डे केयर सेन्टर में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर बचपन डे केयर सेंटर शिवरामपुर में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मन मोह लिया। उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग बांदा राजबहादुर सिंह ने बच्चों की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों में अक्षमता एक तो क्षमताएं अनंत होती हैं।

 

इस दौरान बच्चों जाह्नवी सरिता और रुद्र ने हमें माफ करना ओम साईं राम… गीत पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अनुज सिंह वंश वर्मा का गणेश भगवान पर भजन पर नृत्य भी बढ़िया था। प्रतियोगिताओं में भी बच्चों ने अपने हुनर दिखाए। कुर्सी दौड़ में वर्षा त्रिपाठी प्रथम स्थान पर रही। विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी दौड़ में शुभम ने पहला वंश ने दूसरा और अतुल ने तीसरा स्थान पाया। दौड़ में हर्ष अनुज और सुमित ने भी प्रतिभाग किया। सभी बच्चों को उप निदेशक ने पुरस्कार दिए। संचालन शिक्षक अनुराधा पांडेय ने किया। केयर सेंटर के समन्वयक विष्णु दत्त ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर पुखराज पाल अमित कुमार चंद्रप्रकाश प्रीत चंद्र मनोरमा आदि मौजूद रहीं।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट