राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातोत्तर महाविद्यालय कर्वी चित्रकूट में सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता से सम्बन्धित मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चित्रकूटधाम मण्डल के चारों जनपदों के जिलास्तर प्रतियोगिता से चयनित होकर आये कुल 32 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डाॅ दुर्गेश कुमार शुक्ला, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मानिकपुर तथा डाॅ विनय कुमार चैधरी प्राचार्य गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी चित्रकूट द्वारा किया गया। डाॅ दुर्गेश कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यातायात सम्बन्धी निर्देशों एवं नियमों का पालन करना चाहिए। इन दिनों युवाओं के बीच बाइक क्रेज बढ़ रहा है। इसलिए उन्हें नियमांे का पालन करना चाहिए जैसे हेल्मेट पहनना, गति सीमा पर अंकुष रखना तथा सड़क पर पैदल चलते हुए भी हमें सतर्क रहना चाहिए।
निबंध प्रतियोगिता में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांदा की प्रियांशी रैकवार प्रथम रहीं। महामति प्राणनाथ महाविद्यालय मऊ की मानसी मिश्रा और गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लवलेश रैकवार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में बांदा की छात्रा आस्था अव्वल आईं। कर्वी के आवेश सिंह और रज्जू ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कर्वी के छात्र रामआसरे ने प्रथम, यहीं की अमृता त्रिपाठी ने द्वितीय और बांदा की सृष्टि यादव ने तृतीय स्थान पाया। डा. राजेश कुमार पाल ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया। संयोजक डा. मुकेश कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल में डा. एस कुरील, डा. रामनरेश यादव, डा. सीमा कुमारी, डा. अमित कुमार सिंह, डा. राकेश कुमार शर्मा, गजेंद्र सिंह, डा. विनय कुमार, डा. बृजेश श्रीवास्तव, डा. ऋषि प्रताप सिंह, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. धीरेंद्र सिंह रहे। संचालन डा. वंशगोपाल ने किया। सहसंयोजक डा. गौरव पांडेय ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. अतुल कुमार कुशवाहा, डा. नीरज गुप्ता, डा. हेमंत कुमार बघेल, आशुतोष कुमार शुक्ला, डा. रचित जायसवाल आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.