अवैध गांजा के साथ एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त पप्पू पुत्र रविकरन रैदास निवासी खम्हरिया थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को 5 किलो 550 ग्राम हरा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना भरतकूप में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी विकास यादव, हरिओम बोहरे आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट