प्रतिबंधित पालीथिन बरामद कर किया जुर्माना

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी द्वारा नगर पालिका से धुस मैदान पुरानी बाजार के व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाकर 5 किलो पॉलिथीन जब्ती करण करते हुए जुर्माने की कार्रवाई के तहत 27 का जुर्माना वसूला गया। समस्त दुकानदारो, थोक विक्रेता, फल विक्रेताओं व ठेला, पटरी दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, कर निरीक्षक राहुल पांडेय, कौशल किशोर, फैजल, दीपक, बसंत लाल, गौरव श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, पालिका स्टाफ उपस्थित रहा। समस्त व्यवसायियों से अनुरोध के साथ निर्देशित किया गया कि पॉलिथीन, थर्माकोल पूर्णतया प्रतिबंधित है। इसका उपयोग न करें, पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट