वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना न्याय बंधु कार्यक्रम का उद्देश्य

राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष, जिला जज विष्णु कुमार शर्मा के निर्देश पर ग्राम चकला राजरानी में आकांक्षी जनपद चित्रकूट में दिशा स्कीम के अन्तर्गत विधिक साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव विदुषी मेहा ने बताया कि न्याय बंधु (प्रो बोनो लीगल सर्विसेज) कार्यक्रम का उद्देश्य वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान करना है। महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, उत्तर प्रदेश पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2014, पीसीपीएनडीटी, नालसा द्वारा नशा पीड़ितों को विधिक सेवा एवं निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गयी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश माथुर व सदस्य राकेश कुमार दुबे द्वारा पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। महिला शक्ति टीम से महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर द्वारा महिलाओं के कल्याण, पारिवारिक विवाद, स्वास्थ एवं पोषण, शिक्षा का अधिकार, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर योगेश जैन, जितेंद्र प्रताप सिंह, जवाहर लाल, पुष्पेंद्र कुमार, आजाद सिंह, मलखान यादव, जगदीश आचार्य एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट