राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि)मथुरा / उत्तर प्रदेश सड़क सुरक्षा 2023 के महा के समापन के अवसर पर मथुरा जनपद में यातायात क्षेत्र के साथ रक्त के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली सबसे सक्रिय है सामाजिक संस्था ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के साथ महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री,युवा अध्यक्ष मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष विपिन ओझा को जनपद के गणमान्य नागरिक की उपस्थिति में जिलाधिकारी पुलकित करें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, यातायात पुलिस अधीक्षक देवेश शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज प्रसाद वर्मा ,एआरटीओ प्रवर्तन लक्ष्मण प्रसाद, यात्री कर अधिकारी नीलम शर्मा , यात्री कर अधिकारी राकेश निगम के द्वारा संयुक्त रूप से दिया | मथुरा जिला अधिकारी पुलकित खरे ने बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश को समाज के लिए सराहनीय कार्य करने के पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया | संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा समिति के द्वारा 26 जनवरी 2023 को 5532 रक्त यूनिट से लोगों की मदद करने के लिए रिकॉर्ड बनाया है उन्होंने इस सम्मान को उन्होंने पूरी टीम को समर्पित किया | कार्यक्रम का संचालन देव प्रकाश शर्मा के द्वारा किया गया ! फोटो परिचय : बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश संस्थापक विनोद दीक्षित को जिलाधिकारी पुलकित ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, यातायात पुलिस अधीक्षक देवेश शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज प्रसाद वर्मा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए
You must be logged in to post a comment.