उत्तर प्रदेश/राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि/शुक्लागंज उन्नाव कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले चार आरोपित ने क्षेत्र में गिरोहबंदी कर लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चारों के खिलाफ कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमें भी पंजीकृत हैं। लूट के मामले में चारों जेल में बंद हैं। जिनपर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई हैं। उन्होंने बताया कि रामनगर निवासी सुशील निषाद उर्फ सैनी, अवधपुरी निवासी सूरज वर्मा उर्फ छावड़ा, अभिषेक शर्मा उर्फ साहिल और आजाद नगर निवासी अरूण पर गैंगस्टर की कार्यवाही पुलिस नेे की है।
रिपोर्ट नेशनल हेड राजेश कुमार मौर्य उन्नाव उत्तर प्रदेश भारत
You must be logged in to post a comment.