POCSO मामले में बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट, पटियाला हाउस कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल। 

उत्तरप्रदेश/दैनिक कर्मभूमि/दिल्ली: विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 354डी, 354ए और 506 (1) व विनोद तोमर के ख़िलाफ़ धारा 109, 354, 354 (A), 506 के तहत चार्जशीट दायर की गई है। हमने POCSO मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है। सुनवाई की अगली तारीख 4 जुलाई है।

दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया कि POCSO मामले में, जांच पूरी होने के बाद, हमने शिकायतकर्ता यानी नाबालिग पीड़िता के पिता और स्वयं पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले को रद्द करने का अनुरोध करते हुए धारा 173 CrPC के तहत एक पुलिस रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

कैंसिलेशन रिपोर्ट उन मामलों में दायर की जाती है जब कोई पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिलता है।

 

 

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे दिल्ली भारत