उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर(पराऊगंज)- विधानसभा केराकत में विकासखंड जलालपुर आंशिक जोन न0 3 में शनिवार को जोनल प्रभारी एवं जिला सचिव विजय दत्त मौर्य एवं अमरनाथ यादव प्रबंधक अमर इंटर कॉलेज महुवारी, पराऊगंज के कुशल प्रबंधन में ग्राम सभा कनुवानी में जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष पंधारी यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री अखिलेश यादव जी का 50वाँ जन्मदिवस लोक कल्याण दिवस के रूप में एवं केराकत विधान सभा अध्यक्ष नीरज पहलवान का 44वां जन्मदिवस संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा के केराकत विधानसभा अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों ने केक काटकर एवं एक दूसरे को केक खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को बड़े हैं धूमधाम से मनाया जोनल प्रभारी एवं जिला सचिव विजय दत्त मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब समय आ गया है जब सभी लोगों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का समर्थन करना चाहिए। केंद्र एवं राज्य में भाजपा सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है। 2024 में सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन प्रदान करें।प्रबंधक अमरनाथ यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केराकत विधानसभा अध्यक्ष को जन्म दिनवस की हार्दिक बधाई देते हुए मंगल कामना भी किया।अपने अध्यक्षीय भाषण में सपा के विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश के किसान,नौजवान,समाज के दबे-कुचले लोगो की आवाज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिवस हम लोग लोक कल्याण दिवस के रूप में मना रहे है।भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के दिन पूरे हो गए हैं , दशा 10 साल और चाल 40 साल की होती है। और भाजपा सरकार की दशा खराब हो गई है जिसे देश के समस्त पार्टियां एकजुट होकर सत्ता से बेदखल कर देंगी। भाजपा कुशासन से देश के किसान, नौजवान ,दबे-कुचले समस्त लोग हलकान एवं परेशान हैं। साथ ही उन्होंने 2024 में केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आवाहन किया। अंत में जलालपुर ब्लॉक अध्यक्ष पंधारी यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव पवन मंडल ने किया। कार्यक्रम इस अवसर पर में मुख्य रूप से सेक्टर प्रभारी राम आसरे यादव, आनंद पाल,विनय सरोज , उदय राज फौजी ,समशेर बहादुर यादव एवं वीरेंदर यादव बूथ प्रभारी श्यामजीत यादव प्रधान, महेंद्र प्रसाद, मनोज मिश्रा ,बेचू खैरवार, डॉ0 कैलाश यादव, शैलेंद्र यादव, रामजीत यादव,प्रकाश चन्द, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार पाटिल,बच्चेलाल,मुन्ना लाल , लालचन्द यादव, श्यामू यादव, गयादीन सरोज ,बिंदु यादव ,गौरव यादव ,पतलू आदि सैकड़ो पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
You must be logged in to post a comment.