उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर( नौपेड़वा)जिले के बक्शा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक अवधेश शुक्ला को थाना परिसर में विदाई दी गई। बक्शा थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह एवं सिकरारा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने सेवानिवृत्त अवधेश शुक्ल को माल्यापर्ण कर शाल, श्रीमद्भागवत गीता एवं रामचरितमानस भेंट की।इस दौरान अपने संबोधन में बक्शा थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा जनता के बीच रहकर करनी होती है ऐसे में अच्छे बुरे लोगों के बीच रहना भी पड़ता है। जाने-अनजाने में गलतियां भी हो सकती है परन्तु ऐसे अधिकारियों से हमें कुछ सीखने को मिलता है जो सेवा के दौरान वरदान साबित होगा। सिकरारा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक अवधेश शुक्ल के साथ विताये कार्यकाल को याद किया।इस दौरान उपनिरीक्षक गोपालजी तिवारी, उपनिरीक्षक करमुल्ला, एसआई अजय सिंह, विजय यादव सिपाही, माधव सिंह, अखिलेश सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मियों ने माल्यापर्ण किया।
You must be logged in to post a comment.