राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकरनगर

जनपद अंबेडकरनगर के विकासखंड जलालपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव की शिक्षिका श्वेता सिंह को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित 75 जनपदों के उत्कृष्ट शिक्षकों के लिए राज्य शिक्षक पुरस्कार हेतु चयन किया गया है। शिक्षिका श्वेता सिंह द्वारा बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी व नवाचार द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है।बेसिक शिक्षा में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हेतु सरहनीय प्रयास किए गए हैं। विद्यालय के कायाकल्प के साथ-साथ उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण तैयार किया है।राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिवर्ष चयन कराकर आर्थिक रूप से निर्बल एवं मेधावी छात्रों को भारत सरकार के स्कूल एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित छत्रपति योजना का बच्चों के लाभ दिलाया। राज्य
संदर्भदाता समूह के रूप में जनपद के बेसिक स्कूलों के शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हेतु उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया गया है। शिक्षिका द्वारा प्राप्त राज्य शैक्षिक पुरस्कार के लिए उप शिक्षा निदेशक/डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह,खण्ड शिक्षा अधिकारी जलालपुर
केपी सिंह,जिला समन्वयक प्रशिक्षण,
डॉ सुरेश कुमार तिवारी,डायट प्रवक्ता वीना चौधरी,शुचि राय,डॉ सुरेश कुमार, नीरज यादव राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के जनपद नोडल समन्वयक व जिला समन्वयक विज्ञान भारती अंबेडकरनगर ने शिक्षिका को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
You must be logged in to post a comment.