प्रयागराज ब्रेकिंग न्यूज़

अधिवेशन में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के सम्मान सूची की घोषणा।

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्म भूमि) गोरखपुर।विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के अध्यक्षता में आयोजित प्रयागराज अधिवेशन में मिलने वाले सम्मान सूची की घोषणा कर दी गई है जिसके लिए महासंघ ने सम्मान पाने वाले अतिथियों को समय से उपस्थित होने का आह्वाहन किया है। गुरु गोरक्षनाथ सर्वोच्च सम्मान कर्मठ एवम् संगठन के प्रति जिम्मेदार पदाधिकारियों को दिया जाएगा जिसमें पूरे देश से लगभग 50 लोग नामित हैं, योगी आदित्यनाथ हिंदू रत्न सम्मान एक विशिष्ट सम्मान है जो लीड भूमिका वाले लोगों को दिया जाता है जिसके लिए लगभग 12 लोग नामित किए गए हैं, राष्ट्र संत अवेद्यनाथ सम्मान भेदभाव से परे सामाजिक समरसता रखने वाले लोगों को दिया जाता है जिसमें 100 से भी अधिक लोगों को नामित किया गया है।भारत के सुप्रसिद्ध सन्यासी स्वामी दीपांकर को राष्ट्र संत अवेद्यनाथ सामाजिक समरसता सम्मान से सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव भी पारित है।

रिपोर्ट प्रदेश हेड राजेंद्र पांडे गोरखपुर उत्तर प्रदेश बिहार

 सच आप तक जुड़े रहिए राष्ट्रीय  दैनिक कर्मभूमि अखबार टीवी चैनल के साथ हर पल हर कदम पर👆👆👆