*टांडा में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक, समाजसेवियों ने संभाली जिम्मेदारी*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर।

टांडा, अंबेडकर नगर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से टांडा नगर के विभिन्न मोहल्लों में पीस कमेटी के सदस्यों एवं समाजसेवियों द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहल्ला नैपुरा, सकरावल पूरब, गोठवा, बरिया, नालापार, निमतल मस्जिद, खदियावा स्कूल के पास, गढ़हा, नाउ टोला, साईं टोला सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया।
पीस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए समय रहते सभी समस्याओं को चिन्हित कर संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा उनका समाधान त्योहार से पूर्व कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर समाजसेवी काशिफ अहमद अंसारी (पंख – उड़ान एक उम्मीद की) ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाज के लोगों के सहयोग से मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर फुज़ैल अहमद, रसूल अहमद, मो. अशरफ, हयात मोहम्मद, मो. रेहान, नदीम रज़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पत्रकार -अरविन्द कुमार राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि टांडा अंबेडकर नगर।

Leave a Reply