शम्सी प्रीमियर लीग में ब्लीड ब्लू, स्पोर्टिंग और फाल्कन्स जीते मुकाबले

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) कानपुर। शम्सी प्रीमियर लीग सीजन-14 के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। तीन अलग-अलग मैचों में ब्लीड ब्लू, शम्सी स्पोर्टिंग और शम्सी फाल्कन्स ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी। एक ओर अनस इरफान ने शतक जड़ा तो दूसरी ओर मोहम्मद कमरान, पिंटू भाई और जिब्रान हसन ने अपने खेल से जीत में अहम भूमिका निभाई।मैनावती मार्ग स्थित जेएमडी वर्ल्ड स्कूल में शम्सी पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 226 रन बनाए। अनस इरफान ने 64 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लीड ब्लू ने 21.2 ओवर में चार विकेट पर 227 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। अली शमशाद ने 61, हैदर बेग ने 49 और मोहम्मद कमरान ने नाबाद 39 रन बनाए। कमरान ने दो विकेट भी झटके।एसएसजी ग्राउंड पर शम्सी स्पोर्टिंग ने नौ विकेट पर 149 रन बनाए। पिंटू भाई ने 37 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में शम्सी रेंजर्स की टीम सात विकेट पर 141 रन ही बना सकी। स्पोर्टिंग ने आठ रन से जीत हासिल की। पिंटू ने एक विकेट भी लिया।वहीं, तीसरे मुकाबले में शम्सी किंग वॉरियर्स की टीम 112 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद आरिफ खान ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शम्सी फाल्कन्स ने 8.2 ओवर में बिना विकेट गंवाए 118 रन बना लिए। जिब्रान हसन ने 25 गेंदों पर नाबाद 63 और साद हसन ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई।

संवाददाता आकाश चौधरी कानपुर

Leave a Reply