उत्तरप्रदेश (लखनऊ):- जहां एक और कोरोना महामारी से पूरी दुनिया में बेरोजगारी की चिंता बढ़ गई है वहीं उत्तर प्रदेश से बेरोजगारों के लिए खुशी की खबर है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जितने भी रिक्त जगह हैं उनकी फिर से सूची तैयार की जाएगी ताकि नई भर्तियों को सुचारू रूप से किया जा सके।
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को इस संबंध में 1 बजे बैठक होगी। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक ने कहा है कि किस विभाग में कितने पद हैं और इसमें से कितने खाली हैं, इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। कार्मिक विभाग के पास इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए। इसीलिए विभागों की बैठक बुलाकर इसके बारे में जानकारी मांगी गई है।
रिपोर्ट :- संतोष शुक्ला
You must be logged in to post a comment.