उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।कोरोना बैश्विक महामारी के दृष्टिगत जौनपुर पुलिस प्रशासन की तरफ से शिव भक्त जनों से अपील की जा रही है कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा हेतु जलाभिषेक के लिए कावड़ यात्रा न निकाल कर अपने- अपने घर पर ही भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। इस बैश्विक महामारी को फैलने से रोकने व अपने घर, परिवार, देश को इस आपदा से बचाने के लिए आपका योगदान महत्वपूर्ण है। आप अपने घर पर ही रह कर भगवान शिव की पूजा करें। जनपदीय पुलिस द्वारा शिव भक्तों / श्रद्धालुओं के साथ बैठक कर इस विषय पर चर्चा / विचार विमर्श कर जागरुक किया जा रहा है।
You must be logged in to post a comment.