मुंबई का उत्तरी विभाग में सख्त किए गए लॉकडाउन के नियम बन गया एक नया हॉटस्पॉट

महाराष्ट्र (दैनिक कर्मभूमि) मुंबईः देशभर में लगातार बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है. देश में कोरोना का संक्रमण 4 लाख के उपर पहुंच गया है. भारत में सबसे ज्यादा कोरोना का संक्रमण महाराष्ट्र में फैल रहा है. इन दिनों उत्तर मुंबई के मलाड, कांदिवली, बोरीवली और दहिसर नया हॉटस्पॉट बन रहा है. उत्तरी भाग में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए और पुलिस प्रशासन लॉकडाउन को सख्त कर निर्देश जारी किए गए हैं. यहां मात्र केवल आवश्यक सेवा ही खोली गई हैं. कोरोना काल में एक तरफ जहां धारावी और वर्ली के लिए एक बड़ी राहत दी है तो वही मुंबई का उत्तरी विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है. कुछ समय मे उत्तर विभाग के मालाड, कांदीवली, बोरीवली से लेकर दहिसर तक के कई परिसरों कोरोना से जुड़े मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसके मद्देनजर को देखते हुए और पुलिस प्रशासन ने प्रभावित इलाके में लॉक डाउन को लेकर नियम सख्त कर दिए है. ज़रूरी होने पर ही लोगों को घरों से बाहर निकलने को कहा है तो वही अवश्य दुकानों को खोलने की इजाज़त दी है.