उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)गोरखपुर।कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर करमहवा निवासी गुड़िया पत्नी शिवरतन गुप्ता के चार बच्चों के गायब के सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया । पुलिस के सक्रियता से काफी खोजबीन के बाद सूचना के एक घंटे के अन्दर करमैनीघाट पुलिस चौकी इंचार्ज चौकी के अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से ढूंढ निकाला और उसके घर जाकर चार बच्चों को उसके मां को सुपुर्द कर दिया।बताया जाता है कि गुड़िया अपने चारो बच्चो के साथ पैदल अपने घर शिवपुर करमहवा जा रही थी और भैसला गांव में वह दुसरे रास्ते से अपने घर पहुंच गयी और बच्चे अभिषेक ,रजनी ,साधना , सुहानी रास्ते से भटककर करमैनीघाट पर बाजार में चले गये । पुलिस चौकी पर गायब होने की सायं पांच बजे सूचना दी कि बच्चे नहीं मिल नहीं रहे हैं।इस पर पुलिस चारों तरफ खोजबीन के बाद 1 घंटे के अंदर खोजकर करमैनीघाट कस्बा से बरामद कर उक्त महिला को सुपुर्द किया!
रिपोर्ट राष्ट्रीय हेड राजेश कुमार मौर्य गोरखपुर उत्तर प्रदेश
You must be logged in to post a comment.