उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक के आत्महत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी 19 वर्षीय आलोक पटेल पुत्र श्रीराम पटेल मंगलवार को घर का दरवाजा बन्द करके साड़ी से गले में फन्दा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिजन खेत में धान की फसल काटने गये थे। जब बड़ा भाई पानी पीने घर आया तो देखा कि दरवाजा अन्दर से बन्द था। आशंका होने पर खिड़की से देखा तो छोटा भाई फंदे पर लटका था तो चिल्लाने लगा। परिजन सहित आस-पास के लोग इकट्ठे हो गये। खिड़की तोड़कर अन्दर घुसे तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत्यु के कारण का कोई पता नहीं चल पाया। मालूम हो कि मृतक 3 भाइयों में सबसे छोटा था जो अविवाहित था। मृतक गांव में ही सिलाई-कढ़ाई की दुकान चलाता था एवं मंझला भाई मनीलाल उसकी मदद करता था। सबसे बड़े भाई दीनानाथ की किराने की दुकान है एवं पिता खेती-बारी करके परिवार का जीवन यापन करते हैं।
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.