उत्तर प्रदेश ( दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी लगभग 30 वर्षीय युवक की करेंट के चपेट में आकर उस वक्त मौत हो गयी जब वह अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। प्राप्त जानकरी के अनुसार उक्त गांव निवासी सूरज गोंड पुत्र रामाश्रय गोंड़ अपने घर मे कोई तार जोड़ रहा था। उस दौरान बिजली कटी थी लेकिन तभी विद्युत सप्लाई चालू हो जाने की वजह से वह करंट की चपेट में आ गया। परिणामस्वरूप बुरी तरह से झुलस गया जिसे परिजन तत्काल जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला
You must be logged in to post a comment.