उत्तर प्रदेश( दैनिक कर्म भूमि)लालगंज रायबरेली।भारत सरकार की केन्द्रीय कैबिनेट के द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों के बोनस के ऐलान की घोषणा होते ही स्थानीय रेलकोच कर्मचारियों मे प्रसन्नता की लहर दौड गयी है।खासतौर से भारतीय रेल मजदूर संघ रेलकोच के कार्यकारी अध्यक्ष आदर्स सिंह बघेल ने भारत सरकार और रेल मंत्री के प्रति आभार जताते हुये कहा कि सरकार ने बोनस देकर कर्मचारियों को दीपावली के मौके पर खुसियां प्रदान की है।सरकार को चाहिये कि वो रेलकोच के निगमीकरण की प्रस्तावित योजना भी रद्द कर कर्मचारी हित मे अपनी विस्वसनीयता सिद्ध करे।गौरतलब है कि बीएमएस ने 10 से 16 अक्टूबर तक पूरे हिन्दुस्तान मे बोनस,निगमीकरण और अन्य श्रम कानूनों के बाबत चेतावनी सप्ताह मनाया था।साथ ही वित्त मंत्री और रेलवे बोर्ड को दुर्गा पूजा के पहले बोनस जारी करने के लिये पत्र लिखा था।बीएमएस की मांग के मद्दे नजर केन्द्रीय कैबिनेट मे बोनस दिये जाने की मांग पर मुहर लग गयी है।महामंत्री सुसील गुप्ता ने कहा कि इस घोषणा से एमसीएफ के लगभग 22 सौ कर्मचारियों को बोनस मिलेगा।
रिपोर्ट तहसील संवाददाता निरंजन मौर्य लालगंज रायबरेली
You must be logged in to post a comment.