पुलिस द्वारा एक वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश( राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

जौनपुर।पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सरपतहां पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-146/2020 धारा-363/366 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना सरपतहाँ जनपद जौनपुर से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 हरिद्वार सिह निवासी बांगरकला थाना करौदीकला जिला सुल्तानपुर जो को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम-1.उ0नि0 रामनरायण गिरी का0 सोनू यादव तृतीय, का0 सुरेन्द्र कुमार, महिला का0 बन्दना, का0 भानू प्रताप सिह, का0 मनीष कुमार थाना सरपतहां जौनपुर।

उत्तर प्रदेश सम्पादक अभिषेक शुक्ला