राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) अंबेडकर नगर
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में अंबेडकर नगर के दो छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है यह जानकारी कार्यक्रम के जिला समन्वयक नीरज यादव ने बताया।चयनित प्रतिभागियों में सीनियर वर्ग में आदर्श जनता बालिका इंटर कॉलेज टांडा की छात्रा दीक्षा चौधरी व काजल यादव मार्गदर्शक शिक्षक निरंजन लाल जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब अम्बेडकर नगर के मार्गदर्शन में तथा आदर्श इन्लिश एकेडमी टाण्डा से सृष्टि विश्वकर्मा व अदिति शिक्षक तनवीरूल मक्की के मार्गदर्शन में राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया था। पूर्वी उत्तर प्रदेश के 37 जनपदों से कुल 21 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है जिनमें ये बाल वैज्ञानिक शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिकों का चयन होने पर विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर लाल जी पटेल प्रधानाचार्या अनीता मौर्या ,प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा, जिला विज्ञान क्लब के सह समन्वयक सुशील कुमार मौर्य व समस्त शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.